Salman Khan rejected Champions Remake: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने दोस्त सलमान खान (Salman Khan) को चैम्पियंस का रीमेक ऑफर किया है। आमिर खान काफी लम्बे वक्त से चैम्पियंस का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने यह फैसला लिया कि वो सिर्फ इसे प्रोड्यूस करेंगे। आमिर खान चैम्पियंस रीमेक का ऑफर लेकर सलमान खान के पास पहुंचे थे और उन्हें उम्मीद थी कि भाईजान इसके लिए तैयार हो जाएंगे। हालांकि लेटेस्ट बज के अनुसार आमिर खान ने फिल्म चैम्पियंस रीमेक का ऑफर ठुकरा दिया है।
मिड-डे की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को फिल्म चैम्पियंस रीमेक (Champions Remake) की कहानी पसंद आई थी लेकिन उन्होंने आमिर खान और डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना को कुछ बदलाव सजेस्ट किए थे। आमिर खान और प्रसन्ना इन बदलावों के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण सलमान खान ने अपना मन बदल लिया है। सलमान खान ने फैसला लिया है कि वो आमिर खान के बैनर की ये बिग बजट मूवी नहीं करेंगे।
बता दें सलमान खान इस साल अपनी दो मेगा बजट फिल्में रिलीज करेंगे। उनकी पहली मूवी किसी का भाई, किसी की जान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसका निर्माण सलमान खान ने अपने ही बैनर तले किया है। इसके बाद सलमान खान टाइगर 3 में नजर आएंगे। टाइगर 3 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म टाइगर 3 का निर्माण यशराज बैनर ने बहुत बड़े स्तर पर किया है। इसमें शाहरुख खान एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखाई देंगी।
