'पूरे देश में सराहना...' PM Narendra Modi की तारीफ में Kangana Ranaut ने पढ़े कसीदे

Kangana Ranaut Video: पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का ऐलान किया है। इसी बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।

Kangana Ranaut Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पेपर लीक के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने लिखा हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी का ये ट्वीट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसपर सभी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-ट्रोलिंग के बाद R Madhavan ने छात्र प्रदर्शन पर शेयर की पोस्ट, बोले- मुझे सरकार पर भरोसा है कि...)

kangana ranaut pm narendra modi

कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ (pic credit-instagram)

कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। कंगना ने कहा कि यह फैसला छात्रों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंगना ने आगे कहा कि नकल, पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसी समस्याएं नई नहीं हैं। बचपन से लोग इस तरह की घटनाएं देखते आए हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरह का सख्त कदम नहीं उठाया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला लेकर साफ कर दिया है कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं।

End of Feed