बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंद्रमुखी 2 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ये तमिल फिल्म चंद्रमुखी का हिंदी रीमेक है। ये एक डार्क- कॉमेडी मूवी है। मेकर्स ने चंद्रमुखी 2 से कंगना का फर्स्ट लुक शेयर किया है। कंगना फिल्म में डांसर का रोल प्ले करेंगी। फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस रेड और ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी जैवलरी से पेयरअप किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Lyca प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। कंगना की ये फिल्म गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन पी. वासु ने किया है।
चंद्रमुखी से फर्स्ट लुक हुआ रिवील
पी वासु ने तमिल में चंद्रमुखी का निर्देशन किया था। फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। मेकर्स को उम्मीद है कि हिंदी ब्लेट में भी चंद्रमुखी 2 अच्छा पर्देशन करेगी। कंगना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस तेजस में एयरफोर्स पाइलेट अफसर की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस की ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस इमरजेंसी में नजर आएंगी। इमरजेंसी में कंगना प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने किया है। फिल्म में परेश रावल, महिमा चौधरी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।
