Kangana Ranaut और Swara Bhasker में खत्म हुई तू तू-मैं मैं, सोशल मीडिया पर झलका प्यार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 10:15 AM IST

kangana ranaut congratulates swara bhaskar: पिछले कुछ सालों में कंगना और स्वरा के बीच कई बार विवाद देखने को मिला है। 2020 में ट्विटर पर बहस के दौरान कंगना ने स्वरा को बी ग्रेड एक्ट्रेस कह दिया था। कंगना ने कहा था कि आउटसाइडर होने के बावजूद करण जौहर को इम्प्रेस करने के लिए नेपोटिज्म का सपोर्ट करती हैं।

Swara Bhaskar and Fahad Ahmad gets Kangana Ranaut congratulation Note: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फहाद से कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने16 फरवरी को कोर्ट मैरिज की तस्वीरें पोस्ट कर सबको चौंका दिया था। इसी के बाद से कई सेलिब्रिटिज उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनौत की बधाई की हो रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर स्वरा के लिए एक खास संदेश लिखा है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

swara bhaskar and kangana ranaut

कंगना रनौत ने भी शादी के अगले दिन स्वरा को उनकी आने वाली जिंदगी और खुशियों को लेकर बधाई दी। अब स्वरा भास्कर ने कंगना के ट्वीट पर जवाब दिया है। कंगना ने स्वरा को बधाई देते हुए लिखा है कि आप दोनों साथ में खुश दिख रहे हैं, शादियां तो दिलों में होती है बाकी सब दिखावा है। स्वरा भास्कर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू कंगना। आपको भी भगवान खुश रखे।'

End of Feed