Shehzada Actoar Kartik Aaryan Car Challan: फिल्म शहजादा रिलीज हो चुकी है। शहजादा की बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए कार्तिक आर्यन मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता अपने माता-पिता के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हालांकि, यह दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उनकी कार मुसीबत में पड़ गई थी। कार्तिक आर्यन ने अपनी लग्जरी कार को नो-पार्किंग जोन में पार्क किया था, जो कि मुंबई पुलिस के निशाने पर आ गई और उनका चालान काट गया। मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन को उनके स्टार स्टेटस के लिए नहीं बख्शा और नियमों का पालन नहीं करने के लिए चालान थमा दिया है।
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कार्तिक आर्यन की लेम्बोर्गिनी की एक तस्वीर शेयर की है। नो-पार्किंग जोन में कार पार्क करने के लिए पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया है। तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया, 'प्रॉब्लम? प्रॉब्लम ये थी कि कार गलत साइड में खड़ी थी! यह भूल मत करो कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकता हैं #रूलआजतकएंडफॉरएवर।'
बेहद ही मजेदार तरीके से मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की कार का चालान काटा है। इस शानदार ट्वीट का हैशटैग भी उन्होंने कमाल का दिया था। ऐसे जाए तो इस ट्वीट से मुंबई पुलिस ने कार्तिक की 4 फिल्मों की याद दिलाई है।
फिल्म शहजादा के साथ कार्तिक आर्यन ने बतौर प्रोड्यूसर भी नई शुरुआत की है। इसीलिए इसकी सफलता के लिए खास कार्तिक आर्यन प्रार्थना करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए थे लेकिन पुलिस ने उनको जुर्माना भरने के लिए खींच लिया। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि चालान कितना था। एक ट्रैफिक अधिकारी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वाहन किसका है भले ही वह एक अभिनेता हो, अगर कार नो-जोन पार्किंग में खड़ी है तो पुलिस काम करेगी।
