Gen Z को गटर बोलने के बाद Kangana Ranaut ने दी सफाई, कहा- 'खुद को कॉकरोच...'

Kangana Ranaut on Gen Z: कंगना रनौत का Gen Z को लेकर दिया बयान चर्चा में है। विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी सभी युवाओं के लिए नहीं थी।

Kangana Ranaut on Gen Z: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में Gen Z और युवाओं को लेकर उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है और कंगना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अब कंगना ने अपने बयान पर सफाई देते हुए अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणी का मतलब क्या था और वह किन लोगों को लेकर बात कर रही थीं। कंगना की सफाई के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan)

kangana ranaut on genz

कंगना रनौत ने दी सफाई (pic credit-instagram)

कंगना रनौत ने दी सफाई

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने विवादित गट वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरे युवा वर्ग के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने केवल उन लोगों की बात की थी, जो खुद को कॉकरोच कहते हैं। कंगना ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया और इसे सभी युवाओं से जोड़ दिया गया। कंगना ने अपने बयान को समझाते हुए कहा कि अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो वह गटर में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें कॉकरोच कहे और गटर में रहने की बात करे, तो वह खुद इस बात को स्वीकार नहीं करेंगी। उनके मुताबिक, उनका बयान युवाओं के एक खास वर्ग को लेकर था।

End of Feed