कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 इस साल होगी रिलीज! मेकर्स की हैं फिल्म को लेकर खास तैयारियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:43 PM IST

Indian 2 : कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। ये एक बिग बजट पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें काजल अग्रवाल और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) और शंकर (Shankar) ने साल 2017 में पूरे इंडियन इंडस्ट्री में तूफान ला दिया था, जब उन्होंने 1996 की ब्लॉक बस्टर फिल्म इंडियन (Indian) के सीक्वल का ऐलान किया था। ये पहली तमिल फिल्म थी जिसने क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इंडियन 2 पैन इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट है जो साल 2019 में फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन कोरोना काल और फिल्म के बजट की वजह से शूटिंग को रोकना पड़ा था। विक्रम की सक्सेस के बाद इंडियन 2 की शूटिंग सितंबर महीने से दोबारा हो चुकी है।

kamal hassan

kamal hassan (image : instagram)

फिल्म की शूटिंग कमल हासन और काजल अग्रवाल के साथ पूरी जोर-शोर के साथ चल रही है। फिल्म की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च महीने तक पूरी हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा।

End of Feed