KRK ने बताई Tu Jhoothi Main Makkaar की सबसे बड़ी कमी, कहीं फ्लॉप न हो जाए Ranbir Kapoor की मूवी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 09:23 PM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar biggest drawback Reveals by Kamaal R Khan: खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान का कहना है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती है। इसके पीछे का केआरके ने कारण भी बताया है और उन्होंने ट्वीट पर फिल्म की गलती गिनवाई है।

Tu Jhoothi Main Makkaar biggest drawback: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' चर्चाओं में हैं। फिल्म होली 2023 पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स को लेकर कयास लगने शुरू हो चुके हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान का कहना है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती है। इसके पीछे का केआरके ने कारण भी बताया है।

Film tu jhoothi main makkaar

कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा- 'फिल्म #TuJhoothiMaiMakkaar 2 घंटे 40 मिनट लंबी है, जो आज के समय में सामान्य से ज्यादा है। सेकंड हाफ 1.5 घंटे का है जो दर्शकों पर बोझ बन सकता है। आइए इंतजार करें और देखें...।' केआरके ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की ये सबसे बड़ी कमी बताई है। कहीं ना कहीं उन्होंने इस ओर इशारा किया है कि ये रणबीर कपूर की फिल्म के फ्लॉप होने की वजह बन सकती है!

End of Feed