Kala Hiran Movie: सलमान खान के लीगल नोटिस के आगे नहीं झुके डायरेक्टर, दिया तगड़ा जवाब

Kala Hiran Movie: सलमान खान की टीम ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को नोटिस भेजा है। अब फिल्म के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाथे ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।

Kala Hiran Movie: फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मूवी को लेकर खूब विवाद हो रहा है। आज ही ये खबर सामने आई है कि सलमान खान (Salman Khan) की टीम ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को नोटिस भेजा है। इस मूवी को लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाथे ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है भारत एस. श्रीनाथे ने क्या कहा... (ये भी पढ़ें-Salman Khan ने फिल्म 'Kala Hiran' के मेकर्स को भेजा नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद)

Kala Hiran Movie

सलमान खान के लीगल नोटिस पर नहीं झुके डायरेक्टर (pic credit-instagram)

सलमान खान के लीगल नोटिस पर नहीं झुके डायरेक्टर (pic credit-instagram)

भारत एस. श्रीनाथे ने कही ये बात

एनडीटीवी से बातचीत में काला हिरण के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाथे ने कहा कि समय के साथ उन्हें कानूनी दबाव और विवादों का सामना करने की आदत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम और एडिटर के साथ फिल्म पर काम में व्यस्त हैं और 'उदयपुर फाइल्स' के अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है। निर्देशक ने कहा, 'उदयपुर फाइल्स ने मुझे लड़ना सिखाया है।' उन्होंने यह भी कहा कि अब कानूनी नोटिस मिलने पर उन्हें बुरा नहीं लगता। उनके मुताबिक हर व्यक्ति वही करता है जो उसे सही लगता है। उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी नोटिस है और इसका जवाब भी कानूनी तरीके से दिया जाएगा।

End of Feed