बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने आ रहे हैं Ajay Devgn, दृश्यम 3 की शूटिंग हुई पूरी

Drishyam 3 Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म दृश्यम 3 में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने आ रहे हैं अजय देवगन (pic credit-instagram)

Drishyam 3 Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब सभी की नजरें दृश्यम 3 पर टिकी हुई है। इस बीच अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Exclusive: 'मलयालम वर्जन से अलग...' Drishyam 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री पर Abhishek Pathak ने तोड़ी चुप्पी)

Ajay Devgn drishyam3

दृश्यम 3 को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-instagram)

दृश्यम 3 को लेकर सामने आया अपडेट

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' के हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरी हो गई है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने 10 जून 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए अभिषेक पाठक ने लिखा, और इसी के साथ दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी हो गई।' उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से यह फिल्म उनकी पूरी दुनिया बन गई थी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की, कई चुनौतियों का सामना किया, समस्याओं को सुलझाया, हंसी-मजाक किया और मिलकर इस कहानी को जीवंत बनाया।

कब रिलीज होगी दृश्यम 3

अभिषेक ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टेक्नीशियन का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने फिल्म पर भरोसा किया और हर कदम पर पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान अच्छे दिन भी आए, मुश्किल दिन भी आए और कई बार हालात बेहद मुश्किल भरे रहे, लेकिन टीम ने हर बार पूरी मेहनत और लगन के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म के हर फ्रेम में टीम के सभी लोगों की मेहनत, जुनून और दिल जुड़ा हुआ है। वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इतनी शानदार टीम के साथ काम करने का मौका मिला। जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'दृश्यम 3' फिलहाल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article