Kajol Gets Epic Reply From Nysa Devgn: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर जबरदस्त छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस को उनकी मूवीज के साथ-साथ उनके बेबाक अवतार के लिए भी खूब जाना जाता है। लेकिन हाल ही में काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन ही उनपर भारी पड़ गईं। दरअसल, काजोल ने बेटी को कुछ तरीके सिखाने की कोशिश की, जिसपर न्यासा (Nysa Devgan) ने अपनी मां को ऐसा जवाब दिया कि खुद एक्ट्रेस भी सन्न होकर रह गईं।
काजोल (Kajol) ने बेटी न्यासा देवगन की हरकत का खुलासा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया है। काजोल की ये स्टोरी देखते ही देखते चर्चा में भी आ गई। काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को व्यवहार ठीक करने की सलाह दी थी, जिसपर उनकी बेटी ने पलटकर तगड़ा जवाब दिया। काजोल ने इस सिलसिले में लिखा, "मैंने अपनी बेटी से कहा कि अपना एटीट्यूड देखो तो उसने मेरी ओर देखा और कहा, "इन शिकायतों के लिए उनसे बात करें जिनकी मैं देन हूं।" मेरी बेटी सही खेल गई।"

kajol
हाजिर जवाबी हैं न्यासा देवगन
बता दें कि काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा के पास हर बात का जवाब रहता है। काजोल ने इस सिलसिले में एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था, "मैंने अपनी बेटी से परेशान होकर कहा कि भगवान तुम्हें भी तुम्हारी जैसी बेटी दे। इसपर वो मुझसे कहती है कि नहीं मैं बेटे को जन्म दूंगी, मैं अपने जैसी बेटी नहीं संभाल सकती।"
बता दें कि काजोल (Kajol) और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अकसर चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर वह अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं। हालांकि कई बार न्यासा देवगन ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
