बॉलीवुड

न्यू मॉम Deepika Padukone ने फैंस को दिखाई अपनी लाइफ की छोटी सी झलक, बेटी संग ऐसे बिता रही हैं समय

Deepika Padukone Shared New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय मदरहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इस समय अपना पूरा समय बेटी के साथ स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी झलक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Deepika Padukone (credit Pic: instagram)

Deepika Padukone Shared New Video: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस महीने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस इस समय अपने मदरहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने इस फेस को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई मॉम के लाइफ की छोटी सी झलक पेश की है। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दीपिका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जीफ इमेज शेयर किया है जिसमें एक शख्स पर्दे हाटते हुए नजर आए रहे हैं। ये भी पढ़ें-बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan, वाणी कपूर नहीं इस हसीना संग करेंगे रोमांस

वीडियो में एक महिला को देखा जाता है कि वो सुबह उठते ही है। अपना खाना बनाती है और जैसे खाना खाने के पहले नवजात बच्चे की तरह खाने से पहले अपना सिर हिलाती है और फिर खाना खाती है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अगर बड़े बच्चे की तरह खाने लगे।

दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ये रील

बेटी के जन्म के सात दिन बाद एक्ट्रेस को अस्पताल से डिसार्ज मिला था। एक्ट्रेस अस्पताल से बाहर अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस ने बेटी संग घर जाते ही अपना इंस्टाग्राम बॉयो बदल दिया। एक्ट्रेस के इंस्टा बॉयो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। दीपिका और रणवीर इस समय पेरेंटहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अभी अपने काम से ब्रेक लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका मार्च के बाद अपने काम पर वापस लौट सकती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की इस साल सिंघम अगेन सिनेमाघरों में दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article