न्यासा देवगन के हीरोइन बनने की खबरों पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो फिल्मों में नहीं...'

Kajol in Nysa entering movies: अदाकारा काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) काफी लम्बे समय से मीडिया में स्पॉट हो रही हैं, जिस कारण ऐसी खबरें तेज हैं कि वो फिल्मों में एंट्री मारने वाली हैं। काजोल ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि न्यासा का फिल्मों में आने का कोई सपना नहीं है।

Kajol in Nysa entering movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार स्टारकिड्स के डेब्यू हो रहे हैं। 90 के दशक के स्टार्स लगातार फिल्मों में कदम रख रहे हैं। खुशी कपूर, राशा थडानी और जुनैद खान के बाद फैंस को लगता है कि इस लिस्ट में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का नाम भी जुड़ने वाला है। न्यासा देवगन ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और पिछले कुछ समय से लगातार मीडिया में स्पॉट हो रही हैं। न्यासा की लगातार हो रही स्पॉटिंग को देखने के बाद फैंस को लगता है कि उनके बॉलीवुड डेब्यू का ऐलान कभी भी हो सकता है।

Kajol on Nysa entering into Movies

अदाकारा काजोल नेटवर्क 18 की राइजिंग भारत समिट में पहुंची, जहां उन्होंने बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू पर चुप्पी तोड़ी। काजोल ने कहा है कि उनकी बेटी फिल्मों में काम नहीं करने वाली है क्योंकि उसका ऐसा कोई मूड नहीं है। काजोल के अनुसार, 'मुझे पता है कि हर कोई न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात कर रहा है लेकिन ऐसा नहीं होना वाला है। उसका एक्टिंग करने का कोई मन नहीं है, वो फिल्मों में नहीं आने वाली है।'

End of Feed