बॉलीवुड

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाएंगे 'डाकू महाराज' फेम डायरेक्टर बॉबी, जानिए पूरा सच

Bobby to Direct Hrithik Roshan: कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि तेलुगु इंडस्ट्री के डायरेक्टर बॉबी बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ हिंदी मूवी की ओर डेब्यू करने वाले हैं। ऋतिक रोशन को डायरेक्ट करने की खबरों पर अब बॉबी ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

Image

Bobby-Hrithik Roshan

Bobby to Direct Hrithik Roshan: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर बॉबी ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'डाकू महाराज' (Daaku Maharaaj) का निर्देशन किया था। यह फिल्म साउथ के साथ-साथ नार्थ इंडिया में खूब पसंद की गई। 'डाकू महाराज' की जबरदस्त सफलता के बाद अब बॉबी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। अफवाहें उड़ रही हैं कि बॉबी ने एक धांसू एक्शन मूवी बनाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से बात की है। अब इन अफवाहों पर तेलुगु डायरेक्टर बॉबी (Bobby) ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच्चाई बताई है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बॉबी ने ऋतिक रोशन संग फिल्म करने की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'यह केवल अफवाहें और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।' ऋतिक रोशन के फैन्स का सपना भी टूट गया है। बॉबी की इस एक्शन मूवी में ऋतिक रोशन को देखने के लिए फैन्स बेताब थे। बता दें बॉबी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'डाकू महाराज' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस मूवी के अलावा ऋतिक रोशन के पास 'कृष 4' भी है, जिसका निर्देशन अभिनेता खुद करने वाले हैं। इन दोनों ही फिल्मों में ऋतिक रोशन को अलग-अलग अवतार में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article