Kajol एक्शन फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी, 27 साल बाद इस एक्टर संग करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 06:29 PM IST

Kajol Join Hand With This Star For Action Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का अभी हाल ही में एक एक्शन फिल्म के साथ नाम जुड़ रहा है। इस फिल्म में काजोल साउथ के जाने-माने स्टार संग काम करने वाली हैं। आपको बता दें काजोल उस स्टार संग 27 साल पहले भी काम कर चुकी हैं।

Kajol Join Hand With This Star For Action Movie: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल काफी चर्चा में रहती हैं। काजोल ने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक्टिंग का जादू दिखाया है। काजोल के फैंस एक धांसू फिल्म से एक्ट्रेस की बड़े पर्दे पर वापसी चाहते हैं। काजोल का नाम भी कई फिल्मों से जुड़ रहा है, लेकिन किसी को लेकर अभी अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं आ रहा है। इसी बीच काजोल का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। काजोल अपनी नई फिल्म के लिए इस स्टार से हाथ मिलाने जा रही हैं।

Kajol Join Hand With This Star For Action Movie

Instagram

काजोल ने इस स्टार से मिलाया हाथ

एक्ट्रेस काजोल अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक काजोल (Kajol) अब एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने जाने-माने डायरेक्टर और स्टार प्रभु देवा (Prabhu Deva) से हाथ मिलाया है। काजोल और प्रभु देवा ने अपनी इस अपकमिंग एक्शन फिल्म को साइन कर लिया है। लेकिन अभी तक इसकी कहानी और बाकी डिटेल्स को गोपनीय रखा गया है। आपको बता दें अभी तक काजोल और प्रभु देवा की फिल्म को लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, देखना होगा मेकर्स कब तक इस खबर पर मुहर लगाते हैं।

End of Feed