Kabir Khan on Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। सलमान खान की एक्टिंग की दुनिया कायल हो गई थी। 'बजरंगी भाईजान' की सफलता के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को बनाने के लिए बेताब हैं। सलमान खान खुद भी फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर चुके हैं। लोगों को भी इस समय 'बजरंगी भाईजान 2' (Bajrangi Bhaijaan 2) का इंतजार है। हाल ही में कबीर खान (Kabir Khan) ने भी 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
हाल ही में कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर खुलकर बात की। कनेक्ट सिने के साथ बात करते हुए कबीर खान ने कहा कि बजरंगी एक प्रतिष्ठित चरित्र है। कबीर खान खुद भी अक्सर सुनते रहते हैं कि दर्शक इस किरदार को बड़े परदे पर फिर से देखना चाहते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता अलग तरह से कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
कबीर खान ने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे स्क्रिप्ट के लेवल के बारे में पूछेंगे तो मैं नहीं कहूंगा इस बारे में मुझे पता नहीं है। इस समय कई आइडियाज हैं और बजरंगी को आगे बढ़ाने के लिए कई दिलचस्प तरीके भी हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कबीर खान इस समय अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देंगे।
डायरेक्टर कबीर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन में बिजी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अहम किरदार प्ले कर रहे हैं। फिल्म चंदू चैम्पियन का प्रमोशन इन दिनों काफी जोरों-शोरों से चल रहा है। फिल्म का गाना सत्यानाश काफी मशहूर हो रहा है, जिस पर लोगों ने रील्स बनाना भी शुरू कर दी हैं। वैसे आप कबीर खान और सलमान खान की बजरंगी भाईजान 2 देखना चाहते हैं या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
