Sunil Lahri slams people of Ayodhya: सुनील लहरी ने रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। लोगों के बीच वो अपने किरदार के लिए सुनील लहरी (Sunil Lahri) आज भी लोकप्रिय हैं। हाल ही में सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट की वजह से सुनील लहरी लगातार सुर्खियों में हैं। सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों के प्रति काफी निराशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लीडरशिप में अयोध्या में राम मंदिर बना और इसका उद्घाटन जनवरी में किया है। राम मंदिर बनाने के बाद भी वहां के लोगों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया।
4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हुए। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने सीटें जीतीं और भाजपा के लल्लू सिंह चुनाव हार गए। इसके बाद बुधवार के दिन सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम कैसे भूल गए कि ये वही अयोध्या वासी हैं, जिन्होंने वनवास से आने के बाद सीता माता पर भी संदेह किया था। हिन्दू वह कौम है, जो इश्वर प्रकट हो जाएं तो उन्हें भी ठुकरा दे...! 'स्वार्थी।' इतिहास गवाह है कि अयोध्या वासियों से हमेशा सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। धिक्कार है।
उन्होंने आगे लिखा, 'अयोध्यावासियों आपकी महानता को सादर नमन आपने तो जब माता सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करने वालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है। कोटि कोटि प्रणाम है आपको। पूरा भारत कभी भी आपको अच्छी नजरों से नहीं देखेगा।'
