Hrithik Roshan's Kaabil 2: साल 2017 में संजय गुप्ता ने फिल्म 'काबिल' का निर्देशन किया था। इस मूवी में ऋतिक रोशन और यामी गौतम को अहम भूमिका में देखा गया था। 'काबिल' में ऋतिक रोशन ने एक अंधे आदमी का किरदार निभाया था, जिसका मुकाबला रोनित रॉय और रोहित रॉय से हुआ था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने में भी सफल रही है। 'काबिल' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने ऋतिक रोशन को लेकर इसके दूसरे पार्ट यानी 'काबिल 2' को बनाने का फैसला किया है। डायरेक्टर संजय गुप्ता ने यह कन्फर्म कर दिया है कि दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट रेडी है।
Pic Credit: IMDb
'काबिल 2' बनाएंगे संजय गुप्ता
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए संजय गुप्ता ने कहा, 'एक निर्देशक और लेखक के तौर पर मैं पूरी तरह तैयार हूं। रोशन फैमिली की ओर से सिग्नल मिलते ही हम काम शुरू कर देंगे। मेरे पास काबिल 2 की स्क्रिप्ट है। सही समय आने पर हम इस मूवी को बनाना शुरू कर देंगे। मैंने ट्वीट में भी बताया था कि पहले पार्ट के मुकाबले दूसरा पार्ट ज्यादा खतरनाक होगा, जो होना भी चाहिए। अगर आप किसी भी मूवी का सीक्वल बनाते हैं तो यह पहले पार्ट के मुकाबले शानदार होना चाहिए। वरना बनाने का क्या फायदा?' (इसे भी पढ़ें: Haseena Maan Jayegi 2: गोविंदा-संजय दत्त हुए बाहर, दो नए एक्टर्स के साथ Farhad Samji बनाएंगे फिल्म)
ऋतिक रोशन को फिल्म 'काबिल' में फैन्स ने खूब पसंद किया था। इस मूवी में ऋतिक रोशन और यामी गौतम की ऑनस्क्रीन धमाल मचाने में सफल रही थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'काबिल 2' के अलावा ऋतिक रोशन को आने वाले दिनों में फिल्म 'कृष 4' में देखा जाएगा। इस मूवी को ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन इस मूवी को आदित्य चोपड़ा संग मिलकर बनाने वाले हैं।
