Malaika Arora With Harsh Mehta In Rome: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस और मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना स्टार्ट कर दिया था। मलाइक अरोड़ा ने काफी समय तक अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा लेकिन बाद में दोनों ने इसे ऑफिशियल कर दिया था। अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप होने के बाद अब मलाइका अरोड़ा का नाम एक डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता संग जुड़ रहा है। इन अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अब हर्ष मेहता संग रोम में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस को हर्ष मेहता (Harsh Mehta) संग पोज देते हुए भी देख जा सकता है।
हर्ष संग हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। इस जोड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका और हर्ष को फेमस ट्रेवी फाउंटेन पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने ओवरसाइज़्ड ब्लैक ट्रेंच कोट पहना है, जिसमें उनका लुक कैजुअल और स्टाइलिश है। मिनिमम मेकअप के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी ओर हर्ष ग्रे जैकेट में बेहद काफी डैशिंग लग रहे हैं। फैन्स दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक मलाइका अरोड़ा औ हर्ष मेहता ने रिलेशनशिप में होने के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: Haseena Maan Jayegi 2: गोविंदा-संजय दत्त हुए बाहर, दो नए एक्टर्स के साथ Farhad Samji बनाएंगे फिल्म)

Malaika Arora-Harsh Mehta
हर्ष मेहता की बात करें तो हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं। खबरों के अनुसार वह सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कॉन्सर्ट में पहली बार साथ दिखने के कुछ हफ्तों बाद दोनों को एक बार फिर साथ में देखा गया था। इससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गईं। हालांकि दोनों ने अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। मलाइका ने भी अभी तक इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
