Shah Rukh Khan Meet Salim Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के पापा और मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सलीम खान को दिक्क्त 17 फरवरी से शुरू हुई, जब उन्हें छोटा सा ब्रेन हेमरेज हुआ। ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया था, जिससे दिक्कत हुई और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके बाद से सलीम खान से मिलने के लिए एक के बाद एक स्टार्स अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने एक्स ससुर से मिलने के लिए पहुंची थीं। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अस्पताल पहुंचे हैं।
सलीम खान को देखने पहुंचे शाहरुख
एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान एक बार फिर से अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलीम खान का हाल जानने के लिए बॉलीवुड स्टार्स की अस्पताल के बाहर लाइन लगी हुई हैं। अब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी सलीम खान का हेल्थ अपडेट लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे हैं। इससे से जुड़ा शाहरुख खान एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपनी कार से लीलावती हॉस्पिटल में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान को सलमान खान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है।
यहां देखें शाहरुख खान का वीडियो
जाने-माने लेखक है सलीम खान
सलीम खान बहुत बड़े लेखक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां और स्क्रिप्ट लिखीं, जैसे कि अमर अकबर एंथनी, दीवार, शोले जैसी क्लासिक फिल्में। शाहरुख ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वे मुंबई में नए-नए आए थे और संघर्ष कर रहे थे, तब सलमान के घर पर खाना खाते थे और सलीम खान ने उनका बहुत साथ दिया। शाहरुख ने कहा था, 'मैं आज शाहरुख खान हूं तो सिर्फ सलीम खान की वजह से।' शाहरुख खान के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
