'दुर्योधन' बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे जॉन अब्राहम, इस डायरेक्टर संग दोबारा करने जा रहे हैं काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2025, 03:19 PM IST

John Abraham New Movie: बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) बॉलीवुड में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार हैं। खबर है कि वो डायरेक्टर अरुण गोपालन (Arun Gopalan) के साथ अगली फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का काफी खास रोल होने वाला है।

John Abraham New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। जॉन अब्राहम का नाम एक के बाद एक फिल्मों से जुड़ता रहता है। इन सब के बीच जॉन अब्राहम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉन अब्राहम के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक जाने-माने डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के रोल को लेकर भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं जॉन अब्राहम की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

John Abraham New Movie

Image Source: IMDb

जॉन अब्राहम के हाथ लगीं नई फिल्म

एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। जॉन अब्राहम का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम फिल्म तेहरान (Tehran) के डायरेक्टर अरुण गोपालन (Arun Gopalan) के साथ एक एक ऐसी फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जो महाभारत को मॉडर्न टाइम में दिखाएगी। डायरेक्टर अरुण गोपालन ने महाभारत को आज के दौर में ढालने वाली एक शानदार स्क्रिप्ट तैयार की है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में दुर्योधन का रोल निभा सकते हैं। अभी इस फिल्म का टाइटल भी दुर्योधन ही रखा गया है। जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 से शुरू हो सकती है। इस फिल्म को जॉन अब्राहम और संदीप लेजेल (Sandeep Leyzell) प्रोड्यूस करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद जॉन अब्राहम के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed