बॉलीवुड

Pralay: रणवीर सिंह ने जॉम्बी थ्रिलर के लिए जय मेहता से मिलाया हाथ, इस साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 08:37 PM IST

Ranveer Singh New Movie: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी नई फिल्म के लिए डायरेक्टर जय मेहता (Jai Mehta) से हाथ मिला लिया है। इस बार रणवीर सिंह एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिह की इस फिल्म का नाम भी सामने आ हया है।

Image

Image Source: IMDb

Ranveer Singh New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह एक के बाद एक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट भी आते रहते हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस बार रणवीर सिंह एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते रणवीर सिंह का नाम किस फिल्म से जुड़ा है।

नए अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह की एक नई अपकमिंग फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने डायरेक्टर जय मेहता (Jai Mehta) के साथ एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म में काम करने के लिए हाथ मिला लिया है। ये फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक वर्ल्ड पर बेस्ड है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है 'प्रलय' (Pralay)। 'प्रलय' की दुनिया वैसी है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 (Don 3) की शूटिंग खत्म करने के बाद साल 2026 इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म से रणवीर सिंह का नाम जुड़ने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही जय मेहता ने इस फिल्म को लेकर अधिकारिक जानकारी दी है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह फिल्म प्रलय के अलावा भी कई मूवीज के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में 'डॉन 3' और धुरंधर (Dhurandhar) जैसी मूवीज का नाम शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article