बॉलीवुड

Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को होस्ट करेंगे शाहरुख खान, अहमदाबाद में होगा शो का शानदार आयोजन

70th Filmfare Awards 2025: हिन्दी सिनेमा के मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। स्टार्स से सजी हुई इस शानदार शाम में हर साल जश्न का रंग जमता है। इस साल भी यह अवॉर्ड शो बहुत खास होने वाला है। इस साल के शो के होस्ट का भी खुलासा हो गया है।

Image

Image Source: Instagram Filmfare

70th Filmfare Awards 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे नामी अवॉर्ड शो अपने 70वें संस्करण के साथ आ रहा है। 70th फिल्मफेयर अवॉर्ड शो ( 70th Filmfare Awards 2025) का आयोजन जल्द ही होने वाला है। हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड शो की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आई थी, जिसके बाद फैंस की बेताबी शो के लिए बढ़ गई है। अब इसे लेकर एक और अपडेट आई है, वो यह कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान( Shahrukh Khan) इस बार फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार वह मनीष पॉल( Manish Paul) और करण जौहर( Karan Johar) के साथ स्टेज शेयर करेंगे। खास बात यह है कि 70वां हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025, गुजरात टूरिज्म के सहयोग से 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

फिल्मफेयर का ऐलान

फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के शो होस्ट करने वाली न्यूज शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा था, “सुपरस्टार, आइकॉन… अपना दिल थाम लीजिए! क्योंकि एकमात्र #शाहरुख खान, बहुप्रतीक्षित #70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 को को-होस्ट करने जा रहे हैं।”

इससे पहले अगस्त में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड (TCGL) और वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच गांधीनगर में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसमें यह करार गुजरात की सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी 2022 के तहत हुआ है, जिसके बाद गुजरात फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए केंद्र के रूप में उभरा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर ट्रॉफी, जिसे प्यार से ‘ब्लैक लेडी’ कहा जाता है, का अनावरण किया था। इस बार 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा नजर आने वाला है।

70th Filmfare Awards 2025 Nomination List:

बेस्ट फिल्म (Best Film):

आर्टिकल 370 (Article 370), भूल भूलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3), किल (Kill), लापता लेडीज (Laapataa Ladies)

स्त्री 2 (Stree 2)

बेस्ट डायरेक्टर (Best Director):

आदित्य सुहास जांभले (Aditya Suhas Jambhale) - आर्टिकल 370

अमर कौशिक (Amar Kaushik) - स्त्री 2

अनीस बाज्मी (Anees Bazmee) - भूल भूलैया 3

किरण राव (Kiran Rao) - लापता लेडीज

निखिल नागेश भट (Nikhil Nagesh Bhat) - किल

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल) (Best Actor in a Leading Role (Female):

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) - जिगरा (Jigra)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) - क्रू (Crew)

कृति सेनन (Kriti Sanon) - तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya),

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) - स्त्री 2

तबू (Tabu) - क्रू

यामी गौतम (Yami Gautam) - आर्टिकल 370

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article