नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। भारत में इस सीरीज को लेकर काफी विवाद हो रहा है। हाल ही में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन और वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने इस सीरीज को बैन करने की मांग की थी। इस बीच भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स को पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट को लेकर चेतावनी दी है। आइए जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एक्स गर्लफ्रेंड Tara Sutaria की वीडियो पर Veer Pahariya ने किया कमेंट, लोग बोले- 'फिर साथ आ गए क्या ...')
भारत सरकार ने दी चेतावनी (pic credit-netflix)
भारत सरकार ने दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट को लेकर पहले दिए गए अपने भरोसे पर कायम रहे। जून 2025 में नेटफ्लिक्स ने सरकार को भरोसा दिया था कि उसके पास पाकिस्तान का कोई कंटेंट नहीं है। अब मंत्रालय ने इसी भरोसे का हवाला देते हुए प्लेटफॉर्म को सावधानी बरतने को कहा है। दरअसल, 8 मई 2025 को मंत्रालय ने सभी OTT और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को पाकिस्तान में बने कंटेंट को दिखाने से रोकने की सलाह दी थी। इस निर्देश में वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और दूसरे तरह के स्ट्रीमिंग कंटेंट शामिल थे। मंत्रालय ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया था।
बताते चलें कि 'जो बचे हैं संग समेट लो' नेटफ्लिक्स की पहली ऐसी पाकिस्तानी सीरीज है, जिसे प्लेटफॉर्म अपने ओरिजिनल शो के तौर पर पेश कर रहा है। यह सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज की रिलीज को लेकर भारत में पहले से ही विरोध हो रहा है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) जैसे फिल्म संगठनों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, अहद रजा मीर, सनम सईद और इक़रा अजीज जैसे कलाकार नजर आएंगे।
