बॉलीवुड

मेंटल थेरेपी के बयान पर जिम सरभ ने दी सफाई, बोले-'मैंने रणवीर सिंह के लिए नहीं कहा'

जिम सरभ ने मेंटल थेरेपी को लेकर बयान दिया था। एक्टर के इस बयान को लोग रणवीर सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। एक्टर को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिम ने अपने सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर सफाई दी है। एक्टर ने कहा ये बात उन्होंने रणवीर के लिए नहीं कही थी।

Image

ranveer singh and Jim Sarbh (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर जिम सरभ (Jim Sarbh) ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है। उनके काम को लोग खूब पसंद करते हैं। एक्टर के काम को फिल्म पद्मावत में मलिक काफूर के रोल से पहचान मिली थी। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे समझ नहीं आता हैं लोग कैसे कहते हैं कि इस कैरेक्टर को करने के बाद निकलने के लिए मुझे मेंटल थेरेपी लेनी पड़ी थी। एक्टर को अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। एक्टर के बयान को लोग रणवीर सिंह से जोड़कर देखने लगे थे। अब इस बयान पर एक्टर ने सफाई दी है।

जिम ने नोट शेयर कर दी सफाई

एक्टर ने अपने बयान में कहा, मैंने जो कुछ भी कहा था वो रणवीर सिंह या किसी अभिनेता के लिए नहीं कहा था। मैंने सामान्य तौर पर बात कही थी। मुझे ये सफाई देनी बिल्कुली बेतुकी लग रही हैं। लेकिन लोग वीडियो और लेख को देखकर मुझे ट्रोल कर रहे हैं। मैंने जो कुछ भी कहा था वो रणवीर सिंह के लिए नहीं था। ये वीडियो मेड इन हेवन 2 के प्रमोशन के दौरान का है। मेरे पास रणवीर सिंह के बारे में कहने के लिए कई प्यारी बातें हैं। आपको बता दें कि रणवीर और जिम ने साथ में पद्मावत में काम किया था। फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले किया था। दोनों की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

जिम सरभ ने दिया था ये बयान

जिम सरभ ने कहा था, मुझे समझ नहीं आता है कि लोग कैसे कहते हैं इस कैरेक्टर से निकलने के लिए मुझे हफ्तों मेंटल थेरेपी लेनी पड़ी। मैंने कहा चुप करो भाई। तुम्हें उस दिन लाइनें तक याद नहीं थी। क्या बकवास है। इस बयान को लोग रणवीर सिंह से जोड़ने लगे थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article