बॉलीवुड

Pankaj Tripathi ने पंचायत फेम विधायक जी को दिया करारा जवाब, बोले- मैंने अपने संघर्ष को ग्लैमराइज नहीं किया

पंचायत फेम विधायक जी उर्फ पंकज झा (Pankaj Jha) ने अपने इंटरव्यू में कहा था मुझे संघर्ष शब्द पसंद नहीं है। एक्टर ने पंकज त्रिपाठी पर कटाक्ष करते हुए कहा था क्यों सेलेब्स इस शब्द को इतना ग्लैमराइज करते हैं। अब इस बयान पर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Pankaj Jha and Pankaj Tripathi (credit pic: Instagram)

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को लेकर चर्चा में हैं। 5 जुलाई को ये सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। एक्टर एक बार फिर दर्शकों को कालीन भैया के रोल में नजर आने वाले हैं। पंचायत फेम पंकज झा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे संघर्ष शब्द पंंसद नहीं है। लोग अपने संघर्ष को ग्लैमराइज करने की कोशिश क्यों करते हैं। उन्होंने इस दौरान पंकज त्रिपाठी की जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बताया था कि एक होटल में वो काम कर रहे थे वहां मनोज वाजपेयी मेहमान बनकर आए थे और अपनी चप्पल भूल गए थे। अब पंकज त्रिपाठी ने इसका जवाब दिया है।

पकंज त्रिपाठी ने कहा, मैंने कभी अपने संघर्ष को ग्लैमराइज नहीं किया है। हां, मैंने ये जरूर कहा था कि मेरी पत्नी काम करती थीं और मैं काम की तलाश करता था। मैंने कभी भी संघर्ष की कहानी के जरिए लोगों की सहानुभूति नहीं ली। कुछ लोग आपकी कहानी से प्रेरित होते हैं। कुछ लोगों को कोई मतलब नहीं है। हर किसी का जीवन जीने का अपना ढंग है।

पंकज त्रिपाठी बोले- मैंने अपने संघर्ष को कभी ग्लैमराइज नहीं किया

एक्टर ने आगे कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि मैं कमर पर गमझा बांधूंगा और अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर सोऊंगा। मैं जब मुंबई आया तो मेरा जीवन अच्छा और खुशहाल था। एक्टर ने आगे कहा, हम अपनी यात्राएं खुद जीते हैं और अपनी लड़ाइयां खुद लड़ते हैं। एक्टर ने कहा मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कोई क्या कहता है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कपिल के शो पर चप्पल वाली घटना का जिक्र किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article