TMKOC प्रोड्यूसर Asit Modi के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में जेनिफर मिस्त्री को मिली बड़ी जीत, कोर्ट ने प्रोड्यूसर पर लगाया भारी जुर्माना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 26, 2024, 07:24 PM IST

TMKOC Producer Asit Modi Fined in Sexual Harassment Case: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल बीते काफी समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। टीवी सीरियल की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने कुछ समय पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिस मामले में अब कोर्ट का फैसला भी आ गया है।

TMKOC Producer Asit Modi Fined in Sexual Harassment Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी सीरियल ने सालों से दर्शकों के दिलो में जगह बनाई हुई है। सीरियल में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं की जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने सेट पर वर्क कल्चर से लेकर असित मोदी का सीरियल के को स्टार्स के प्रति व्यवहार तक को लेकर भी कई खुलासे किए थे। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था। जिसपर अब कोर्ट में सुनवाई उनके पक्ष में हुई है। कोर्ट के फैसले के बाद अब शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी को बड़ा झटका भी लग गया है। कोर्ट ने इस मामले में एक्ट्रेस का ही पक्ष लिया है और असित मोदी को एक्ट्रेस की बकाया राशि के साथ ही 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश मिला है। आइए कोर्ट के फैसले पर एक नजर डालत हैं।

TMKOC's Jennifer Mistry Wins Sexual Harassment Case Against Asit Kumar Modi

TMKOC's Jennifer Mistry Wins Sexual Harassment Case Against Asit Kumar Modi

असित मोदी के खिलाफ लगे थे ये आरोप

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'में मिसेज सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके मना करने और सेट पर हंगामा मचाने के बाद उन्हें अचानक से शो छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

End of Feed