Priyanka Chopra in Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर जी ले जरा (Jee Le Zaraa) अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट में बदलाव और बार-बार शूटिंग पोस्टपोन होने के चलते मूवी को लेकर कई अपडेट सामने आते रहते हैं। अब फिल्म की प्रोड्यूसर रीमा कागटी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई है। प्रोड्यूसर रीमा कागटी ने खुलासा किया है कि फिल्म सेम कास्ट के साथ ऑनफ्लोर जाने वाली है। पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म से बाहर हो गई हैं और कियारा आडवाणी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है, हालांकि ऐसा नहीं है। रीमा कागटी के बयान से यह साफ हो गया है।
प्रियंका, आलिया और कैटरीना एक साथ आएंगी नजर
रीमा कागटी ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए खुलासा किया कि, 'जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा पहले वाली कास्ट के साथ ही ऑन फ्लोर जाएगी।' जिसके बाद यह साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा ही फिल्म में नजर आने वाली हैं, उन्हें कियारा ने रिप्लेस नहीं किया हैं। फिल्म को लेकर अब फैंस की बेसब्री लगातार बढ़ती जा रही है।
