Amitabh Bachchan on Abhishek Bachchan's Role in 'King': अंबानी परिवार के वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई हैं। इस बीच पूरा बच्चन परिवार एक साथ ही शादी में एंट्री लेता दिखाई दिया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक के झगड़े को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अभिषेक बच्चन को लेकर एक गुड न्यूज कन्फर्म की है। बीते कुछ समय से ही अभिषेक बच्चन के शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) में शामिल होने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करने वाले हैं। अब इन्ही में से एक रिपोर्ट पर अमिताभ बच्चन ने भी रिएक्ट कर दिया है। यहां उनके ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
अमिताभ बच्चन ने कन्फर्म किया अभिषेक का रोल?
सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल हो रही है जिसमें अभिषेक बच्चन के शाहरुख खान की फिल्म किंग में निगेटिव रोल होने का दावा किया जा रहा था। इस पर रिएक्टर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट अभिषेक, यही वो वक्त है..' जिसके साथ ही अब अमित जी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने बीते काफी समय से ऐश्वर्या को लेकर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, न ही कोई बयान दिया है।
