Jaya Bachchan break silences on her behaviour with paparazzi: जया बच्चन (Jaya Bachchan) इन दिनों अपने गुस्से की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। पैपराजी के साथ उनके बुरे बिहेवियर की वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसकी वजह से कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। किसी भी इवेंट या पार्टी में पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस अक्सर गुस्सा हो जाती है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जया ने अपने इस बिहेवियर के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली के पॉडकास्ट व्हट द हेल नव्या पर खुलासा किया है।
navya naveli and jaya bachchan
जया ने कहा मुझे अच्छा नहीं लगता है जब कोई मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देता है। उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है जब कोई मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करता है और झूठ बोलकर अपना पेट भरते हैं। मैं इसलिए उनसे कहती हूं कि आपको शर्म नहीं आती है'।
पसंद नहीं पर्सनल लाइफ में कोई दखल दे
नव्या ने अपनी नानी से पूछा कि जब आप एक्ट्रेस बनीं तो आपको पता नहीं था ऐसा होगा? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने नहीं, 'मैंने कभी ऐसा सोच और ना ही ऐसा किया। सच कहूं तो आपको बात करनी है तो मेरे काम के बारे में बात करो। मुझे कहिए मैं अच्छी एक्टर नहीं हूं। मेरे काम अच्छा नहीं है या मैं अच्छी नहीं दिखती हूं। मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन जब कोई मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देता है तो मुझे बिल्कुल पंसद नहीं'।
ट्रोलर्स पर जया ने साधा निशाना
ट्रोलर्स पर बात करते हुए जया ने कहा, अगर लोगों को मेरे गुस्से वाले फोटोज और वीडियोज को इंस्टा और यूट्यूब पर पोस्ट करके पैसे कमाएंगे तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। आप मेरे काम और पॉलिटिक्स के बारे में कमेंट करो लेकिन पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट करेंगे तो मुझे गुस्से नहीं आएगा। क्या मैं इंसान नहीं हूं। हाल ही में जया बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक्ट्रेस पूछती हैं कि आप लोग कौन सी मीडिया से हैं? एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
