Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ की कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara) और विजयसेतुपति (Vjiaysethupa मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म में एक्टर दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं।
jawan worldwide collection (credit Pic: Instagram)
फैंस से लेकर सेलेब्स तक जवान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3 दिन में 350 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान ने प्रभास के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म जवान और प्रभास की आदिपुरुष ने दो दिन में 240 करोड़ की कमाई की थी। जवान ने तीसरे दिन 350 करोड़ की कमाई करके आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आदिपुरुष ने तीसरे दिन 340 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, जवान ने तीसरे दिन 350 करोड़ की कमाई की है। फिल्म हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में अच्छा बिजनेस कर रही है। जवान से नयनतारा ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है। फिल्म ने भारत में दिन में 202 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में एक्टर ने डबल रोल निभाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनेगा। हालांकि मेकर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है।
