Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका मे है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म ने फर्स्ट डे पर 74 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था।
जवान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दो दिन में कुल मिलाकर 127 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 129 करोड़ की कमाई थी। दूसरे दिन जवान ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि अभी तक ऑफिशियल डेटा नहीं है।
क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी जवान
ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 400 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर लेगी। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। मेकर्स को उम्मीद है कि जवान पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी। पठान इस साल की हाइएस्ट ग्रोसर मूवी है। पठान ने वर्ल्डवाइड 543 करोड़ की कमाई की थी। जवान को लेकर फैंस में क्रेज छाया हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ डंकी है। डंकी में किंग खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।
