Jawan: इस दिन रिलीज होगी 'जवान' का टीजर, हॉलीवुड फिल्म का सहारा लेकर बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे शाहरुख खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 02:21 PM IST

Jawan First Teaser Release Date: हाल ही में खबर आई है की शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का पहला टीजर जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिल फिल्म का टीजर हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग के साथ रिलीज होगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म को लेकर सभी अपडेट्स।

Jawan First Teaser Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान ने अपनी पिछली फिल्म 'पठान' से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म से शाहरुख खान ने सभी को साबित कर दिया था कि वो असल में किंग खान है। हाल ही में शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही फिल्म का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा, जिसकी डेट भी जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म के टीजर रिलीज डेट को लेकर अपडेट।

Jawan: इस दिन रिलीज होगी 'जवान' का टीजर, हॉलीवुड फिल्म का सहारा लेकर बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे शाहरुख खान

Jawan First Teaser Release Date: हाल ही में खबर आई है की शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का पहला टीजर जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिल फिल्म का टीजर हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग के साथ रिलीज होगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म को लेकर सभी अपडेट्स।

हाल ही में खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान ' का पहला टीजर रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने ये तय किया है कि फिल्म का पहला टीजर हॉलीवुड मूवी 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग' (Mission Impossible Dead Rocking) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टॉम क्रूज स्टारर फिल्म 12 जुलाई को बड़े परदे पर दस्तक देगी। इस खबर को सुन किंग खान के सभी फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना ये भी है कि उस दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस खबर को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed