Jawan 2 में स्विस बैंक में डकैती डालेंगे Shah Rukh Khan, संजय दत्त होंगे सरप्राइज पैकेज

Jawan 2: शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ फिल्म की कहानी सभी को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में दर्शक फिल्म के डयरेक्टर एटली से जवान 2 की मांग करने लगे हैं।

Jawan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को देखने के लिए फैंस की भीड़ थिएटर पर सुबह-सुबह हर जगह देखी गयी। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है की कई फैंस ने तो जवान रिलीज होने पर आकाश में आतिशबाजी पर कर बैठे। फिल्म की कहानी को काफी दमदार बताया जा रहा है और शाहरुख की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता लिया है। नयनतारा और विजय सेतुपति की एक्टिंग ने भी फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। इसी के साथ अब फैंस चाह रहे हैं की जवान के बाद जवान 2 भी आए। अगर ऐसा हुआ तो कहानी क्या हो सकती है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Jawan 2 में स्विस बैंक में डकैती डालेंगे Shah Rukh Khan, संजय दत्त होंगे सरप्राइज पैकेज

Jawan 2: शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ फिल्म की कहानी सभी को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में दर्शक फिल्म के डयरेक्टर एटली से जवान 2 की मांग करने लगे हैं।

जवान 2 में दिखाया जा सकता है की शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए स्विस बैंक को लूटेंगे, जहां कई लोगों ने अपना काला धन जमा किया हुआ है। देश की भलाई के लिए जवान (Jawan) ये कदम उठाने में सफल भी हो सकते हैं। जवान फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने शाहरुख की मदद की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है की वो अब सीक्वल में लीड रोल निभाएंगे। हालांकि अभी तक ऐसी कोई अनाउंसमेंट मेकर्स द्वारा नहीं की गई है।

End of Feed