Jawan Movie Quick Review in Hindi (जवान मूवी रिव्यू): बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कल रात से थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगी हुई हैं। फैंस फिल्म के लिए इतने बेताब हैं की जवान रिलीज होते ही कई लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर आतिशबाजी भी की। अब ऐसे में फिल्म की कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न्स हैं ये जानने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। टाइम्स नए नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म का पहला भाग यानी फर्स्ट हाफ कैसा है।
Jawan Movie Quick Review: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शाहरुख ने फिल्म में दर्शकों को एक सरप्राइज भी दिया है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म के पहले भाग की कहानी इस प्रकार है।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) की पहले भाग की कहानी इस प्रकार है कि फिल्म की कहानी बिलकुल साउथ फिल्मों की तरह है। इसी के साथ दर्शकों के लिए सरप्राइज है की शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का फिल्म में डबल रोल हैं। एक्टर फिल्म में गरीबों की मदद करते हैं और सरकार के भ्रष्टाचार से पर्दा उठाते हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी हैं जिनकी एंट्री से लेकर अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया है।
एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) की एक्टिंग का हर कोई दर्शक कायल हो गया है। जहां जहां उनका किरदार है वो सब पर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से भारी पड़ें हैं। जवान की कहानी एक्शन से ज्यादा इमोशनल कर देने वाली है। इस फिल्म को एटली ने डाइरेक्ट किया है। अब फैंस का मानना है की फिल्म गदर 2 को पछाड़ देगी और कमाई में छप्परफाड़ कमाई भी करेगी। फिल्म का पहला शो देखने के लिए फैंस की भीड़ मूवी हॉल में देखी गई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
