Jawan Box Office Collection: 23वें दिन शाहरुख खान की जवान ने का काटा बवाल, तोड़ा पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 12:11 PM IST

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 23 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है?

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए है। थिएटर्स में अभी भी किंग खान का जलवा बरकरार है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं।

फिल्म ने 23 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5. 25 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 587 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने गदर 2 और पठान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

End of Feed