Jawan Box Office Collection Day 13 Early Trends: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) को रिलीज हुई अब 13 दिन से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। भारत के साथ ही दुनियाभर में भी फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सभी पुराने रिकॉर्ड्स धराशायी हो रहे हैं। अब 13वें दिन यानी मंगलवार को भी जवान ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। जिसके बाद फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ और भारत में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन देख हर कोई दंग रह गया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive! 'Jawan' और 'Gadar 2' के बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, कहा- 'वो तो रेस में भी नहीं थे..'
Jawan Box Office: 13वें दिन जवान ने कमाए इतने करोड़
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 13वें दिन लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई इंडिया में कर ली है, जिसके साथ ही अब जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया नेट 506-508 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।
इसी के साथ ही दुनियाभर में जवान की कमाई की बात करें तो यह 900 करोड़ के पार चली गई है। शाहरुख खान की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है।
