Jawan Advance Booking: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान का क्रेज छाया हुआ है। फिल्म में किंग खान के किलर लुक्स और धमाकेदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के धांसू ट्रेलर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। पठान के बाद शाहरुख का जवान सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोर-शोर से चल रही हैं।
Jawan breaks kisi ka bhai kisi ki jaan records (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office CollectionDay 22: गदर 2 तोड़ेगी शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड, 22 वें दिन कमा लिए छप्परफाड़ नोट
मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शुक्रवार यानी 01 सितंबर को 1 लाख से ज्यादा टिकटे बेच दी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल वर्जन में भी फिल्म की 15 से 20 लाख टिकटे बिकी है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य भूमिका में है।
जवान ने तोड़ा किसी का भाई किसी की जान का रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख की जवान ने सलमान की किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया है। किसी का भाई किसी की जान ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 3. 39 करोड़ की कमाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार, जवान कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और पोन्नियन सेल्वन के रिकॉर्ड को भी जल्द तोड़ सकती है। अब तक जवान की कुल मिलाकर 1, 24,000 टिकटे बिक चुकी है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
