Gadar 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद अभी भी दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आया है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का मानो नाम ही नहीं ले रही है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच समय के साथ-साथ कम नहीं हो रहा है। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 22वें दिन यानी शुक्रवार को 4.30 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 486 करोड़ हो गया है, जल्द ही गदर 2 500 करोड़ फिल्म के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रूपए है, जो कमाई से भी काफी नीचे है, ऐसे में मेकर्स लखपति हो रहे हैं। सनी देओल (Sunny Deol) की इस फिल्म के आगे कई फिल्मों ने मानो घुटने टेक दिए हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है, जो काफी फायदेमंद होगा। सी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। अब देखना ये होगा की क्या ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
