Jawaan में शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे विजय सेतुपति, इंटेंस लुक में नजर आए साउथ सुपरस्टार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 24, 2023, 10:59 AM IST

Jawaan Poster: शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म से साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति का नया लुक शेयर किया है। पोस्टर में विजय इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। जवान के नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jawaan Poster: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी जवान (Jawaan) को लेकर हाइप बनी हुई है। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म के बज को बनाए रखने के लिए आए दिन कोई न कोई पोस्टर शेयर करते रहते हैं। मेकर्स ने फिल्म से विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) का पोस्टर शेयर किया है। विजय का इंटेंस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

End of Feed