Jawaan Poster: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी जवान (Jawaan) को लेकर हाइप बनी हुई है। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म के बज को बनाए रखने के लिए आए दिन कोई न कोई पोस्टर शेयर करते रहते हैं। मेकर्स ने फिल्म से विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) का पोस्टर शेयर किया है। विजय का इंटेंस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने फिल्म से विजय का लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, वो आपको बहुत नजदीक से देख रहा है। पोस्टर में विजय की सिर्फ आंख दिख रही हैं। फैंस इस पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मेकर्स ने रिलीज किया विजय सेतुपति का लुक
कुछ समय पहले शाहरुख ने अपना लुक शेयर किया था। एक्टर ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा था, जब मैं विलेन बनता हूं ना तो कोई भी हीरो मेरे सामने नहीं टिक सकता है। इस फिल्म में शाहरुख अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का प्रीव्यू जारी किया था। फिल्म के प्रीव्यू को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणी, रिद्धि डोंगरा मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। जवान इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
