Javed Akhtar on his First Marriage Failure: नई डॉक्यूमेंट्री एंग्री यंग मेन अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह बॉलीवुड की फेमस लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर की लाइफ की सच्चाई उजागर कर रही है। तीन एपिसोड में, सीरीज उनके शानदार करियर, फैमिली और पर्सनल लाइफ पर नजर डाली जाती है। जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से अपनी पहली शादी के बारे में खुलकर बात की है, उन्होंने यह माना कि वह रिश्ते के खत्म होने के लिए गिल्टी महसूस कर रहे थे और शादी के टूटने में अपनी गलती भी महसूस की है। जावेद अख्तर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Javed Akhtar on his Marriage Failure with Honey Irani
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए Jennifer Lopez-Ben Affleck, कर रहे हैं बर्थडे की तैयारी
डॉक्यूमेंट्री के तीसरे एपिसोड में, अख्तर ने अपनी पहली शादी के टूटने से जुड़ा किस्सा बताया है, उन्होंने कहा कि इस रिश्ते के टूटने के पीछे वह खुद को कसूरवार ठहराते हैं। उन्होंने कहा, 'उस शादी के टूटने के लिए लगभग 60 से 70 लोगों की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। अगर मुझमें आज जितनी समझ होती तो शायद चीजें गलत नहीं होतीं।' उन्होंने स्वीकार किया कि इस सच्चाई को मानना मुश्किल है पर ये सच है।
अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी ने इस रिश्ते की कठिनाई के बारे में बताया है। खासकर बच्चों की वजह से यह रिश्ते निभाना भी बेहद जरूरी है। शबाना आजमी ने 'घर तोड़ने वाले' का टैग मिलने पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि यह सब सुनन आसान नहीं था।
उनका मानना था कि उन्होंने यह सब सुनने और चुप रहने का फैसला किया। उन्होंने माना कि हनी ने बच्चों को इनसिक्योर फील नहीं करवाया।
