बॉलीवुड

Munjya: टीवी पर इस दिन दस्तक देगी Sharvari की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 100 करोड़ रुपये

Munjya will premiere on Tv: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शरवरी की फिल्म 'मुंज्या' (Munjya) ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ये फिल्म अब टीवी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में शरवरी के साथ मोना सिंह भी लीड रोल में हैं।

Image

Munjya

Munjya will premiere on Tv: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी (Sharvari) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' (Munjya) ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद खूब धमाल मचाया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिले थे। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई लेकिन ऑडियंस का प्यार मिलने के बाद यह मुमकिन हो पाया। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन के बैनर तले हुआ था। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शरवरी की फिल्म 'मुंज्या' अब टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'मुंज्या' का प्रीमियर शनिवार 24 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है। 'मुंज्या' को देखने के लिए दर्शक भी काफी समय से बेताब थे। फिल्म में सभी स्टार्स की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। दिलचस्प बात यह है कि केवल 30 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 127 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी।

'मुंज्या' का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में अभय वर्मा और मोना सिंह भी लीड रोल में मौजूद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी इन दिनों फिल्म 'वेदा' में नजर आ रही हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बनर्जी भी लीड रोल में मौजूद हैं। ये मूवी अब तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इसके अलावा शरवरी के पास आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' भी है। फिल्म की शूटिंग इस समय जारी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article