Lucky Ali Comment on Javed Akhtar: लेखक जावेद अख्तर ( Javed Akhtar) अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने बयानों के चलते वह जनता के बीच सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। अब जावेद अख्तर की एक पुरानी वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिस वीडियो के कमेंट सेक्सन में सिंगर लकी अली ( Lucky Ali) ने भी कॉमेंट किया है। लकी अली ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, जावेद अख्तर को टारगेट किया है। वीडियो पुराना है, जिसकी पूरी डिटेल अभी सामने नहीं आई है। लेकिन जावेद अख्तर की बात पर लकी अली का तंज कसना काफी लोगों का ध्यान खींच रहा है। आइए बताते है क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर( Javed Akhtar) की एक पुरानी वीडियो सामने आई है, जिसमें वह किसी इवेंट में बोलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में जावेद अख्तर फिल्म शोले के एक सीन के बारे में बात कर रहे हैं, वह कह रहे हैं, "शोले में, एक सीन था जहां धर्मेंद्र शिव जी की मूर्ति के पीछे छिपते हैं और बोलते हैं, और हेमा मालिनी सोचती हैं कि शिव जी उनसे बात कर रहे हैं। क्या मैं आज के जमाने में ऐसा सीन बना सकता हूं? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा- "नहीं, मैं आज ऐसा कोई सीन नहीं लिखूंगा। क्या 1975 में कोई हिंदू नहीं थे? क्या तब धार्मिक लोग थे? थे, लेकिन मैं सच कह रहा हूं , "दरअसल, मैं यहीं नहीं कह रहा हूँ, मैं ऑन रिकॉर्ड हूँ। राजू हिरानी और मैं पुणे में कई लोगों के सामने बोल रहे थे और मैंने कहा, 'मुसलमानों जैसे मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो।' यह एक त्रासदी है।"
लकी अली ने किया कॉमेंट
उनकी इस वीडियो पर एक महिला ने कमेन्ट किया और लिखा, "वेस्ट बंगाल उर्दू अकादमी ने इस ढोंगी का इन्विटेशन वापिस लेकर सही किया।" उस महिला के इसी कमेन्ट पर सिंगर लकी अली( Lucky Ali) ने अपना जवाब लिखा। उन्होंने कहा, "जावेद अख्तर जैसे मत बनो, वो कभी भी ऑरिजनल नहीं था, वह बहुत गंदा है।"
इस कमेन्ट के बाद लकी अली ने दोबारा से ट्विटर पर पोस्ट किया और माफी भी मांगी। लकी अली ने लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया।
