Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया संग तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस का दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे वह शिखर पहाड़िया संग दर्शन कर रही हैं। एथमिक वीयर में जान्हवी का यह वीडियो लाखों फैंस का दिल जीत रहा है। जान्हवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ जान्हवी ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी ट्रेडिशनल लुक यानी धोती पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस को काफी पॉजिटिव वाइब आ रही हैं। आइए एक बार इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़ियां संग किए दर्शन
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जान्हवी कपूर इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं। वैसे जान्हवी इस बात का खुलासा कई बार कर चुकी हैं कि वह काफी धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है। हालांकि पहली बार वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर हाल ही में जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'एनटीआर30' (NTR 30) से साउथ डेब्यू करने वाली हैं। जान्हवी ने हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जान्हनी भगवान को धन्यवाद करने के लिए ही तिरुपति पहुंची हैं।
बोनी कपूर संग नजर आए शिखर
शिखर पहाड़िया हाल ही में जान्हवी कपूर के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ भी नजर आए हैं। बोनी और शिखर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
