Mili: ‘पेन किलर खाए.. 15 घंटो फ्रीजर में बिताया’ जान्हवी कपूर ने बताया आसान नहीं थी 'मिली' की शूटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:11 PM IST

Janhvi Kapoor’s Film Mili: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मिली के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में जान्हवी ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्हें सोते समय फ्रीजर में बंद होने के बुरे सपने आते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म मिली 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।
  • मिली की शूटिंग के दौरान जान्हवी पड़ी थी बिमार।
  • जान्हवी कपूर की मेंटल हेल्थ भी हुई थी प्रभावित।

Janhvi Kapoor, Mili Release Date: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी एक्टिंग स्किल्स और दमदार लुक्स के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लगातार अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी अब अपनी अपकमिंग फिल्म मिली (Mili) में नजर आने वाली हैं। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस समय सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक इवेंट्स तक जान्हवी कपूर हर जगह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं।

Bollywood Actress Jahnvi Kapoor

Bollywood Actress Jahnvi Kapoor

मिली की शूटिंग ने बढ़ाई थी जान्हवी की मुश्किलें

फिल्म मिली में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी जान्हवी के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी हाल ही में दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में नजर आई थीं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने फिल्म मिली की शूटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हुई थी।

End of Feed