बॉलीवुड

Janhvi Kapoor हर महीने कर लेती हैं बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप, वजह जान फैंस को लगा झटका

जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस हर इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के इस फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती हैं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

Image

Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर अपने काम के साथ- साथ डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर उनका उनके बॉयफ्रेंड के साथ कैसा रिलेशनशिप है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती हैं। एक्ट्रेस की इस बात से हर लड़की खुद को रिलेट कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया।

एक्ट्रेस ने कहा, मेरा पहला ब्रेकअप कुछ खास बुरा नहीं था क्योंकिं मेरा पहला बॉयफ्रेंड मेरे पास वापस लौटकर वापस आ गया था और मेरा दिल जोड़ दिया। इसलिए मेरा अनुभव ज्यादा बुरा नहीं था।

बॉयफ्रेंड से हर महीने ब्रेकअप कर लेती हैं जाह्नवी

एक्ट्रेस ने कहा, मैं हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती थीं और फिर उसके पास वापस आ जाती थी। एक्ट्रेस ने बताया, मेरे पीरियड्स के कुछ सालों में मैं हर महीने में उससे ब्रेकअप कर लेती थी। पहले 2-3 महीने वो सदमे में था। लेकिन बाद में वो कहता था, हां ठीक है। मैं दो दिन बात रोते-रोते खुद उसे सॉरी बोलती और वापस आ जाती। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग ऐसे क्यूं काम कर रहा है।

जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। पहले एक बार दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिर कपल का बाद में पैचअप हो गया था। एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि वो शिखर के साथ बहुत खुश है। अनंत अंबानी की पार्टी में भी कपल साथ में ही स्पॉट हुआ था। दोनों ने हर फंक्शन को जमकर एन्जॉय किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article