ऐश्वर्या राय हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार के साथ कोई पोज नहीं दिया था। इसके बाद से बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच में चीजें ठीक नहीं होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जया बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि ऐश्वर्या राय के अंदर ऐसी कौन सी क्वॉलिटी है जो उन्हें पसंद है। जया बच्चन का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल जल्द तलाक ले सकता है। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर अभी तक कपल ने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू हैं। एक्ट्रेस के साथ बच्चन परिवार का नाम जुड़ा है। एक्ट्रेस की सास जया बच्चन ने बताया था कि ऐश्वर्या के किस गुण ने उनका दिल जीत लिया था।
जया बच्चन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं।
जया बच्चन ने कहा था उनकी बहू भले ही बड़ी स्टार हैं। लेकिन मैंने उन्हें कभी खुद को पुश करते नहीं देखा है। हम जब साथ होते हैं तो वो पीछे खड़े होकर सुनती हैं, चुप रहती हैं।
जया ने कहा था ऐश्वर्या बेहद विनम्र और शांत स्वभाव की हैं। वह हमारी परिवार में आसानी से घुलमिल गईं। वो रिश्तों को समझती हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सास-बहू के रिश्ते में खटास आ गई है। जया बच्चन की वजह से ऐश्वर्या ने पूरे परिवार से दूरी बना ली है।
अनंत अंबानी की शादी में भी ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ पोज नहीं दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी अराध्या के साथ एंट्री ली थी। इसके बाद से बच्चन परिवार सुर्खियों में है।