'Chennai Express' से हो रही 'Param Sundari' की तुलना पर आया जान्हवी कपूर का रिएक्शन, बोलीं 'मैं बस कहना...'

Janhvi Kapoor on Param Sundari Comparison with Chennai Express: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट मूवी 'चेन्नई एक्सप्रेस' से करनी शुरू कर दी थी। इस तुलना पर अब जान्हवी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Janhvi Kapoor on Param Sundari Comparison with Chennai Express: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई रोमांटिक ड्रामा 'परम सुंदरी' 29 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर मूवी 'चेन्नई एक्सप्रेस' से करनी शुरू कर दी थी। इस तुलना पर अब जान्हवी कपूर ने खुलकर बात की है।

param sundari

Pic Credit- Sidharth Malhotra (instagram)

मिर्ची प्लस से बात करते हुए जान्हवी कपूर ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' से हो रही 'परम सुंदरी' की तुलना पर कहा, 'मुझे लगता है कि ये बड़ी बात है। चेन्नई एक्सप्रेस मुझे पसंद है। यह एक अच्छा रेफ्फ्रेंस है। मैं इसे एक कॉम्प्लीमेंट की तरह लेना पसंद करूंगी। यह फिल्म 10 साल पहले रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में एक जैसी नहीं हैं।'

End of Feed