Janhvi Kapoor latest Post: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज हुई, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। लोगों का ये मानना है कि आने वाले दिनों में अजय की ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा जाह्ववी कपूर का एक इंस्टा पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सामने आए इस पोस्ट में जाह्ववी कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन पर रिएक्ट किया है।
जाह्ववी कपूर ने की जमकर तारीफ
दरअसल, बॉलीवुड के तमाम सितारे अजय की मूवी सिंघम अगेन को देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अब जाह्ववी कपूर ने भी इस मूवी पर रिएक्ट किया है। जाह्ववी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें अर्जुन कपूर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिंघम अगेन में अर्जुन ने विलेन का रोल निभाया है। मूवी में एक्टर का लुक काफी ज्यादा खतरनाक है। अब जाह्ववी ने अपने सौतेले भाई अर्जुन के रोल को 1 नंबर बताया है। इसके अलावा खुशी कपूर को भी अपने भाई का अंदाज पसंद आया है।
बॉक्स ऑफिस पर छाई सिंघम अगेन
बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के पहले दिन ही धमाका कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन ने तीन दिनों में करीब 121 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं इस मूवी के साथ कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 ने भी दस्तक दिया था। ऐसे में इस मूवी ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इन दोनों फिल्मों के बीच जंग छिड़ गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की इस लड़ाई को कौन जीतता है।
